शपथ ग्रहण में ये-ये हुए शामिल
जयपुर में शुक्रवार को भजनलाल शर्मा के मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तथा सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी।
समारोह के एक दर्जन से अधिक केंद्रीय मंत्री और भाजपा शासित राज्यों के साथ ही एनडीए के गठबंधन दलों के सीएम साक्षी बने। सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी, सूचना एवं प्रसारण मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, पीयूष गोयल, अश्वनी वैष्णव, स्मृति इरानी, भूपेंद्र यादव, गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन राम मेघवाल, नित्यानंद राय, एस.पी. सिंह, हरदीप पुरी, मनसुख मांडविया, कैलाश चौधरी सहित कई केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारी मौजूद थे। गुजरात
के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल, मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव, छत्तीसगढ़ सीएम विष्णुदेव साय, महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे, अरुणाचल प्रदेश के पेमा खांडू, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, असम के हिमंता बिस्वा सरमा, गोवा के प्रमोद सांवत, त्रिपुरा के माणिक साहा और मणिपुर के एन बीरेन सिंह भी मौजूद थे। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या, अरुणाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री चौना मीन और नगालैंड के उप मुख्यमंत्री यानभुंगो भी शामिल हुए।
