उत्तर भारत में शीतलहर का कहर, दिल्ली में नैनीताल से ज्यादा ठंड, इन राज्यों
राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार महीने का सबसे ठंडा दिन रहा और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम यानी 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में सोमवार का तापमान नैनीताल के समान रहा। नैनीताल में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली की एक में मंगलवार में दिन के वक्त ज्यादा ठंड रहने और उसके बाद कम होने की संभावना है। मंगलवार को आसमान में बादल छाये रहने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। राजस्थान के कई हिस्सों में कड़ाके की सर्दी का प्रकोप सोमवार को भी जारी रहा।
वहीं सीकर एवं अलवर समेत प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीतलहर और घने कोहरे से आम जनजीवन प्रभावित हुआ। माउंट आबू में सोमवार को न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से एक डिग्री नीचे दर्ज किया गया। पंजाब और हरियाणा में सोमवार को भी सर्दी का सितम जारी रहा। दोनों राज्यों में ही कई स्थानों पर घना कोहरा छाया रहा। पश्चिमी विक्षोभ के कारण मध्यप्रदेश में एक बार फिर बारिश का असर नजर आ रहा है। घने कोहरे के कारण कई जगहों पर दृश्यता घटकर 50 मीटर तक पहुँच गई है। मौसम विभाग ने राज्य में 9 जनवरी तक बारिश और कोहरे छाये रहने के आसार जताए हैं। इस बीच ठंड की वजह से राज्य में स्कूलों का समय सुबह 10:00 बजे से कर दिया गया है।
आज के मौसम की संभावित गतिविधि मौसम एजेंसी स्काईमेट वेदर के अनुसार, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में सीवियर कोल्ड डे की स्थिति संभव है। राजस्थान और दिल्ली के अलग अलग इलाकों में कोल्ड डे की स्थिति बन सकती है। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों और बिहार में एक या दो स्थानों पर घने से बहुत घने कोहरे के स्तिति संभव है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड, ओडिशा और पूर्वोत्तर भारत में घना कोहरा छाया रह सकता है। तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश जारी रह सकती है।
केरल में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कर्नाटक, कोंकण और गोवा तथा महाराष्ट्र में बारिश की संभावना है। गुजरात की पूर्व हिस्सों, पूर्वी राजस्थान और मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश संभव है।
