प्रदूषण ने फिर रोकी दिल्ली के विकास की रफ़्तार

BHARAT NEWS
By -
0

 प्रदूषण ने फिर रोकी दिल्ली के विकास की रफ़्तार


ग्रेप तीन लागू होने से पीडब्ल्यूडी की सभी परियोजनाओं का निर्माण कार्य लगभग ठप

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली


प्रदूषण ने दिल्ली के विकास की रफ्तार फिर रोक दी है। 24 दिन की छूट में काम ने तेजी पकड़ी थी, लेकिन ग्रेप तीन के लागू होने से फिर काम ठप हो गया है। हालांकि अभी सरकार की बड़ी परियोजनाएं के निर्माण पर रोक नहीं लगाई गई है, लेकिन हालातों के मद्देनजर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की परियोजनाओं पर काम आगे नहीं बढ़ाया जा सकता है। इसकी वजह है कि ग्रेप तीन की वजह से खोदाई, तोड़फोड़, स्टोर क्रशर और हाट मिक्स प्लांट के संचालन का रोक लगा दी गई है।




इस वजह से जाम से मुक्ति दिलाने के तहत फ्लाईओवर आदि बनाने की परियोजनाएं भी प्रभावित हो सकती हैं। सर्दी में प्रदूषण बढ़ने पर तीन वर्षों में इस तरह के प्रतिबंध लगने के बाद राष्ट्रीय गुणवत्ता आयोग ने पिछले वर्ष ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) के तीसरे चरण के तहत निर्माण गतिविधियों में पीडब्ल्यूडी को राहत दी थी। उसके तहत पीडब्ल्यूडी की किसी बड़ी योजना पर काम बंद नहीं किया गया था, लेकिन धूल प्रदूषण रोकने के लिए नियमों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिया गया था। पीडब्ल्यूडी के एक अधिकारी ने कहा कि इस बार भी पिछले वर्ष की तरह ही ग्रेप-तीन के चरण में राष्ट्रीय महत्व की बड़ी परियोजनाओं प्रतिबंध नहीं लगा है, लेकिन काम नहीं हो सकता है।




ढांचागत विकास की परियोजनाओं की बात करें तो पिछले वर्ष सड़कों को • सिग्नल फ्री करने के लिए चार बड़ी ■परियोजनाओं पर काम शुरू किया गया था। इसके तहत नए फ्लाईओवर और •अंडरपास के निर्माण की तैयारी शुरू की



गई। इसके तहत गत वर्ष 2022 में 10 अक्टूबर को अप्सरा बार्डर, 29 सितंबर को पंजाबी बाग और 27 सितंबर को मुकरबा चौक व हैदरपुर मेट्री रोड को जाममुक्त बनाने के लिए तीन अंडरपास



परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया था। प्रगति मैदान के पास भैरों मार्ग से रिंग रोड पर जाने के लिए अंडरपास बनाने का काम चल रहा है। यमुना सजदर में मयूर विहार फेज-एक के सामने बारापुला


एलिवेटेड कारिडोर फेज-तीन का काम चल रहा है। इससे पहले ग्रेप-4 लगने पर पिछली 6 नवंबर से निर्माण कार्य पर प्रतिबंध लग गया था, जिसके हटने के बाद सिर्फ 24 दिन तक ही छूट रही।


22 इलाकों की हवा सेहत के लिए खतरनाक

औसत एक्यूआइ वटकर 450 पहुंचा, लगातार दूसरे दिन हवा 'गंभीर'

क्रिसमस के दिन प्रदूषण में थोडा सुधार होने का अनुमान



एनसीआर में प्रदूषण का स्तर और भी बढ़ गया है। इस वजह से शनिवार को दिल्ली देश में सबसे अधिक प्रदूषित रही। लगातार दूसरे दिन भी हवा की गुणवत्ता 'गंभीर' श्रेणी में बनी रही। दिल्ली के 22 इलाकों में एक्यूआइ 450 के पार पहुंच गया। इस वजह से उन इलाकों में हवा सेहत के लिए 'खतरनाक' हो गई। एनसीआर के शहरों में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार रविवार को भी दिल्ली में हवा की गुणवत्ता 'गंभीर' श्रेणी में बनी रहेगी। क्रिसमस के दिन प्रदूषण के स्तर में थोड़ा सुचर होगा, लेकिन हवा की गुणवता 'बेहद खराब' बनी रहेगी। अगले छह दिनों तक प्रदूषण से ज्यादा राहत मिलने की संभावना नहीं है।





केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को और से जारी देश के 249 शहरों की एक्यूआइ रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली का औसतन एयर इंडेक्स सबसे अधिक 450 रहा, जो 'गंभीर' श्रेणी में है। एक दिन पहले। यह 409 था। आर-आसमान पोर्टल के अनुसार दिल्ली के प्रदूषण में 41 प्रतिशत हिस्सेदारी बायोमास जलने के कारण निकलने वाले धुएँ की रही। इसके अलावा बाहनें की हिस्सेदारी 34 प्रतिशत और कूड़ा जलने के कारण निकलने वाले धुएं, की हिस्सेदारी नी प्रतिशत रही। ग्रेष बार लागू करने पर हुई बैठक  लेकिन अभी करेंगे थोड़ा इंतजार: दिल्ली में



प्रदूषण का स्तर पिछले दिन के मुकाबले बढ़ने के मद्देनजर बायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूपम) की सब-कमेटी को शनिवार को फिर बैठक हुई। जिसमें ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) चार के प्रतिबंधों को लागू करने पर चचर्चा हुई। आयोग का कहना है कि ग्रेप-तीन के  प्रतिबंध एक दिन पहले 22 दिसंबर की राम को हो लगे हैं। इसका असर दिखने में थोडा वक्त लग सकता है, इसलिए ग्रेप-चार के सख्त प्रविधानों को लागू करने से पहले आवेग थोड़ा इंतजार करेगा। प्रदूषण की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। फिलहाल ग्रेप तीन के प्रतिबंध लागू रहेंगे





एनसीआर में एक्यूआइ

दिल्ली                                                           450
   फरीदाबाद                          367 
  गाजियाबाद                                  388
 ग्रेटर नोएडा                                385
 गुरुग्राम                             350
 नोएड                                                390

दिल्ली के इन इलाकों में अधिक स्हा एक्यूआइ

वजीरपुर                                                                            489
जहांगीरपुरी                                                                   486
मुडका                                                                         485
रोहिणी                                                                          486
पंजाबी बाग                                                                472
बवाना                                                                    470
न्यू मोती बाग                                                    470       

प्रदूषण रोकने के लिए लोग भी करें सहयोग : गोपाल राय


राज्य ब्यूरो, नई दिल्लीः प्रदूषण नियंत्रण के लिए सरकार के स्तर पर गंभीरता से काम हो रहा है। लोग भी हर तरह से सहयोग करें, क्योंकि उनके सहयोग के बिना कोई भी अभियान सफल नहीं हो सकता है। यह गोपाल राय । कहना है पर्यावरण मंत्री गोपाल राय का, जो ग्रेप तीन लागू होने के बाद शनिवार को प्रेसवार्ता कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बार-बार प्रदूषण बढ़ रहा है और इसके नियंत्रण के लिए कई तरह के प्रतिबंध लगाने पड़ रहे है। सीएक्यूएम के आदेश पर दिल्ली में ग्रेप के तीसरे चरण



की पाबंदियों को लागू करने का निर्णय लिया गया है। सभी संबंधित विभागों को जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि प्रदूषण को कम किया जा सके। उन्होंने कहा कि दिल्ली में निर्माण एवं तोड़फोड कार्यों पर रोक लगा दी गई है। इसके साथ ही बीएस-तीन पेट्रोल और बीएस-चार डीजल एलएमवी (चार पहिया वाहन) के संचालन पर प्रतिबंध लगाया गया है। निर्माण कार्यों पर रोक की निगरानी के लिए संबंधित विभाग की टीमें लगातार निरीक्षण करेंगी। सर्दियों में जब मौसमी परिस्थितियों में बदलाव होता है, तब हवा की गति कम होती है। तापमान में कमी के कारण दिल्ली के प्रदूषण मेंवृद्धि होती है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
3/related/default